
सिटी ब्युटीफुल में आज और कल हो सकती है भारी बारिश
चंडीगढ़, 13 जुलाई ( विश्व वार्ता): शहर और आसपास के इलाकों में आज और कल भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर बारिश के दौरान एहतियात बरतने को कहा गया है।
मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। शाम के समय ठंडी हवाएं चलीं और काले बादल भी छा गए लेकिन फिर बूंदाबांदी ही हुई। इससे शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा है।





















