
चंडीगढ स्कूल मे दर्दनाक पेड हादसे की जांच के लिए गंभीर हुआ प्रशासन
हादसे की जांच का जिम्मा रिटायर्ड जज को सौंपा
प्रशासक पुरोहित हीराक्षी के परिवार से मिले
किया इतने लाख की आर्थिक मदद का ऐलान
चंडीगढ़, 12 जुलाई (विश्व वार्ता) चंडीगढ के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल हेरिटेज ट्री हादसे मे बच्ची हीराक्षी की मौत ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। चंडीगढ के प्रशासक व पंजाब के महामहिम बीएल पुरोहित ने हादसे की जांच का जिम्मा प्रशासक बीएल पुरोहित ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस जितेंद्र चौहान को दिया है। वही दूसरी तरफ प्रशासक ने हादसे में मरने वाली हीराक्षी के परिवार को 20 लाख रुपए आर्थिक सहयोग के रुप में देने का ऐलान किया है। वहीं गंभीर रुपए से घायलों के लिए 10 लाख रुपए की मदद और हल्की चोट लगने वाली स्टूडेंट्स को 1-1 लाख रुपए आर्थिक मदद की घोषणा की है।























