श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भागे
चंडीगढ़, 13 जुलाई ( विश्व वार्ता): अभूतपूर्ण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर फरार हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने श्रीलंकाई अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है। राजपक्षे किस तरह श्रीलंका से भागने में कामयाब रहे, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। बुधवार यानि आज ही उनके इस्तीफे का आधिकारिक ऐलान होना था।























