भारत ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज के पहले मैच में बुरी तरह हराया
जसप्रीत बुमराह का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
चंडीगढ़, 13 जुलाई ( विश्व वार्ता): भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन और मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में मंगलवार को 25.2 ओवर में 110 रन पर ढेर कर दिया। टीम इंडिया को जीत के लिए 111 रन चाहिए थे। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने सिर्फ 18.4 ओवर में बिना विकेट खोए 114 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 58 गेंदों में 76 रन और शिखर धवन ने 54 गेंदों में 31 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
























