
बिंग ब्रेकिंग न्यूज:
पंजाब की आप सरकार द्वारा राघव चड्ढा को चेयरमैन नियुक्ति का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
पढिये किसने दिया चैलेंज
सियासी विरोध होना भी हुआ शुरू
चंडीगढ़, 12 जुलाई (विश्ववार्र्ता): पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की नियुक्ति का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। एडवोकेट जगमोहन भट्टी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में पिटीशन दायर की है। उन्होंने इस नियुक्ति को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द करने की मांग की है।
एडवोकेट जगमोहन भट्टी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में पिटीशन दायर की है। उन्होंने इस नियुक्ति को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द करने की मांग की है। हाईकोर्ट इस पर जल्द सुनवाई कर सकती है। एडवोकेट भट्टी ने पिटीशन में पंजाब सरकार के साथ आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सांसद राघव चड्ढा और पंजाब के सीएम भगवंत मान को पार्टी बनाया है।
राघव चड्ढा दिल्ली से विधायक थे। हालांकि पंजाब विस चुनाव में आम आदमी पार्टी 117 में से 92 सीटें जीत गई। सरकार बनी तो चड्ढा ने दिल्ली में विधायक पद छोड़ दिया। उन्हें आप ने पंजाब से राज्यसभा में भेज दिया। जिसके बाद अब उन्हें अंतरिम सलाहकार कमेटी का चेयरमैन बना दिया। जिसका सियासी विरोध भी हो रहा है। उनका कहना है कि अप्रत्यक्ष तरीके से पंजाब पर दिल्ली का राज होगा। विपक्षी तंज कस रहे कि आप सरकार को पंजाब के 92 विधायकों और दूसरे नेताओं में कोई काबिल व्यक्ति नहीं मिला, जिसे चेयरमैन लगाया जा सकता था।























