
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब सरकार ने वापिस लिया सरकारी बसों से संत भिंडरावाला और अन्य सिख नेताओं की तस्वीरें हटाने का फैसला
चंडीगढ, 12 जुलाई (विश्ववार्ता) पेप्सू सडक़ परिवहन निगम ने बसों से संत जरनैल सिंह भिंडरावाले, जगतार सिंह हवारा और अन्य सिख नेताओं की तस्वीरें और शब्द हटाने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। गौरतलब है कि पंजाब के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने सरकारी बसों में भिंडरांवाले समेत अन्य नेताओं के फोटो और भाषा को आपत्तिजनक मानकर हटाने के आदेश जारी किए थे. एसजीपीसी और अन्य संगठनों ने आधिकारिक पत्र की निंदा की थी। अब पेप्सू ने पत्र वापस ले लिया है।
























