
इंग्लैंड और भारत के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज
चंडीगढ़, 12 जुलाई (विश्व वार्ता ) टी20 सीरीज में 2-1 से जीत के बाद अब भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.30 बजे खेला जाएगा। ये एक डे-नाइट मैच होगा। टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड को मात देने का प्रयास करेगा।





















