
विश्व जनसंख्या दिवस आज
आठ अरब हो गई दुनिया की आबादी
दुनिया की आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा एशिया में करता है निवास
चंडीगढ़, 11 जुलाई (विश्व वार्ता)आज की तारीख यानी कि 11 जुलाई को पूरी दुनिया में जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहले इस दिन जनसंख्या के साथ-साथ इंसान के विकास और प्रगति को सेलिब्रेट किया जाता था. यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड के मुताबिक वर्तमान में दुनिया में इंसानों की कुल आबादी करीब 7.95 अरब है। कुछ ही महीने में यह 8 अरब के आंकड़े को पार कर जाएगी। दुनिया की आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा एशिया में निवास करता है। दुनिया के करीब 60 फीसदी लोग इसी महाद्वीप में हैं। दुनिया के सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश चीन और भारत हैं। अनुमान के मुताबिक साल 2023 तक भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जाएगा। ऐसा इसलिए है कि वर्तमान में चीन की प्रजनन दर 1.7 है। वहीं, इसके मुकाबले भारत में प्रजनन दर अब भी 2 से ऊपर है।






















