
चंडीगढ़ में फिर लगी भयंकर आग, मची हडकंप
चंडीगढ़, 11 जुलाई ( विश्व वार्ता): चंडीगढ मे एक बार फिर शार्ट सर्किट से भयकर आगजनी हुई जिस कारण काफी हडकंप मचा। जानकारी अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर 15 में शार्ट सर्किट हो गया काफी देर तक इनमें धमाकों की आवाजें निकलने लगी। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद इसे काबू में किया गया। इस शार्ट सर्किट से पटेल मार्किट की बिजली भी प्रभावित हुई।





















