अमरनाथ यात्रा फिर से हुई शुरू
चंडीगढ़, 11 जुलाई (विश्व वार्ता): खराब मौसम और बादल फटने की घटना के बाद अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। अब श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक 11 जुलाई यानी आज से यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। यह नुनवान बेस कैंप, पहलगाम से शुरू होगी। बालताल और नुनवान दोनों ही तरफ से चॉपर की सेवा उपलब्ध रहेगी।






















