
फिल्म काली से जुड़े पोस्टर विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
भारत पर हमेशा मां काली का रहा आशीर्वाद
चंडीगढ़, 10 जुलाई ( विश्व वार्ता ): फिल्म काली से जुड़े पोस्टर विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने भाषण में मां काली का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक ऐसे संत थे, जिन्होंने मां काली के स्पष्ट दर्शन किए।पीएम मोदी रविवार को स्वामी आत्मस्थानंद के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे।
PM मोदी ने कहा, स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक ऐसे संत थे, जिन्होंने मां काली का स्पष्ट दर्शन किया था, जिन्होंने मां काली के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। वो कहते थे- ये सम्पूर्ण जगत, ये चर-अचर, सब कुछ मां की चेतना से व्याप्त है। यह चेतना बंगाल की काली पूजा में दिखती है। यही चेतना पूरे भारत की आस्था में दिखती है और जब आस्था इतनी पवित्र होती है तो शक्ति हमारा पथ प्रदर्शन करती है।
पीएम मोदी ने कहा, मां काली का असीमित और असीम आशीर्वाद हमेशा भारत के साथ है। भारत इसी आध्यात्मिक ऊर्जा को लेकर आज विश्व कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है।






















