चंडीगढ़ में नहीं बनने देंगे हरियाणा विधानसभा बिल्डिंग:पंजाब के सेहत मंत्री जौड़ामाजरा बोले
चंडीगढ़, 10 जुलाई (विश्व वार्ता): हरियाणा सरकार को चंडीगढ़ में विधानसभा की बिल्डिंग नहीं बनने दी जाएगी। यह ऐलान पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किया। जौड़ामाजरा ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा। हरियाणा भी पंजाब से गया है। चंडीगढ़ पहले से पंजाब का है।
























