
बिंग ब्रेकिंग न्यूज:
लुधियाना जेल मे मुसेवाला हत्याकांड के आरोपी को अन्य ग्रुप के कैदियो ने जमकर धुना
चंडीगढ़, 10 जुलाई ( विश्व वार्ता):लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच झड़प हुई, जिसमें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार सतबीर सिंह को अन्य कैदियों ने पीटा। कहा जाता है कि सतबीर सिंह लॉरेंस बिश्नोई समूह का था, जिसे कैदियों के दूसरे समूह ने पीटा था। सवाल उठता है कि जब जेल अधिकारियों को पता था कि दोनों गुट दुश्मन हैं तो दोनों समूहों को अलग क्यों नहीं रखा गया। सतबीर के सिर में चोट आई है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना ले जाया गया।























