भारत ने दूसरे T20 मैच में इंग्लैंड को हराया
भारत का टी-20 सीरीज पर कब्जा
चंडीगढ़, 10 जुलाई (विश्व वार्ता): भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 मैच (IND VS ENG 2nd T20) में 49 रन से हराकर टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये इंग्लैंड के सामने जीत के लिये 171 रन का लक्ष्य रखा था, इंग्लैंड की टीम 121 रन पर ढेर हो गई. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की लगातार 14वीं जीत है. भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सीरीज का तीसरा टी-20 मैच 10 जुलाई को खेला जायेगा