
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
कुछ देर में शुरू होगा दूसरे टी20 का घमासान, सीरीज जीतना चाहेगी टीम इंडिया
चंडीगढ़, 9 जुलाई (विश्व वार्ता):भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे बर्मिंघम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने साउथैम्प्टन में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड को 50 रन से मात दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति का है। टीम इंडिया की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।






















