
पंजाब के राज्यपाल द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर लोगों को बधाई
चंडीगढ़, 9 जुलाईः पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़, श्री बनवारीलाल पुरोहित ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर लोगों को, विशेषकर मुस्लिम भाइयों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। यह त्योहार पैगंबर हज़रत इब्राहिम की याद में, अल्लाह के प्रति उनकी अटूट भक्ति के लिए मनाया जाता है।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) बलिदान की भावना का प्रतीक है, जो अटूट विश्वास और दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह दिन हमें आपस में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने और समाज के वंचित वर्गों के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की आवश्यकता की भी याद दिलाता है।





















