
बडी खबर:भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल ही हरियाणा की पिहोवा की रहने वाली डा. गुरप्रीत कौर से शादी की है और आज ही भगवंत मान की धर्मपत्नी डा. गुरप्रीत कौर नाम पर बना ट्विटर अकाउंट अचानक सस्पेंड हो गया है। हालांकि अकाउंट सस्पेंड होने के बाद इसे फेक करार दिया जा रहा है।
वहीं, कल इसी अकाउंट पर डॉ. गुरप्रीत कौर की मेहंदी की फोटो शेयर हुई थी। शादी होने के बाद भी इस अकाउंट से मैसेज के साथ सीएम भगवंत मान संग डॉ. गुरप्रीत की कई फोटो डाली गई थी।
























