
मैं फिर से पूरी तरह स्वस्थ होने की ओर बढ़ रहा हूं और जल्द ही आपके बीच वापस आऊंगा – कैप्टन अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्ववार्र्ता) पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टवीट के माध्यम से कहा कि मैं आपकी प्रार्थना के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।
मेरा ऑपरेशन दो बहुत ही प्रतिभाशाली पंजाबी सर्जनों, श्री अमरजीत राय और श्री एकरूप चोपड़ा द्वारा किया गया था। मैं फिर से पूरी तरह ठीक होने की ओर बढ़ रहा हूं और मैं जल्द ही आपके बीच वापस आऊंगा।





















