
ब्रिटेन की राजनीति में आया तकडा भूचाल
24 घंटे मे ब्रिटेन में 39 मंत्रियों ने दिये इस्तीफे
चंडीगढ़, 7 जुलाई (विश्व वार्ता):ब्रिटेन की राजनीति में मचा बवंडर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। देश में कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे का दौर जारी है। प्रमुख नेताओं के लगातार पद छोडऩे से प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार के लिए संकट खड़ा हो गया है। 24 घंटे से भी कम समय में कम से कम 39 मंत्री और संसदीय सचिव पद छोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, गृह मंत्री प्रीति पटेल व यातायात मंत्री ग्रांट शैप्स समेत दो दर्जन वरिष्ठ मंत्रियों ने बुधवार को पीएम से मिलकर उनसे इस्तीफा देने को भी कहा है।























