
कौन हैं पंजाब सीएम भगवंत मान की होने वाली दुल्हनियां ?
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 6 जुलाई (विश्व वार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान कल दूसरी बार विवाहिक बंधन मे बंधने जा रहे है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 48 साल की आयु में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान कल डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। ये शादी कल चंडीगढ़ में होगी। सीएम भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर पहले से एक दूसरे को जानते है और तो और पता चला है कि भगवंत मान की होने वाली दुल्हनियां उनके परिवार के काफी करीबी हैं. पता चला है कि विवाह समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देने के लिए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।























