
पुनर्वास स्कीम तहत मिले फ्लैटो को बेचने या ट्रांसफर करने वालो पर जल्द होगी कडी कार्रवाई
सीएचबी को लगातार मिल रही है शिकायते
चंडीगढ़, 6 जुलाई (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड जल्द ही पुनर्वास स्कीम, स्मॉल फ्लैट स्कीम और अफोर्डेबल रेंटल हाऊसिंग स्कीम के तहत आवंटित फ्लैटों में सर्वे करने जा रहा है। सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग के मुताबिक उन्हें हाल ही में शिकायतें मिली हैं कि कई ओरिजनल अलॉटियों ने फ्लैट या तो बेच दिये हैं या फिर इन्हें अवैध तरीके से ट्रांसफर कर दिया है। चूंकि नियमों के मुताबिक इन्हें न तो बेचा जा सकता है और न ही ट्रांसफ्र किया जा सकता है लिहाजा यह सीधे सीधे टर्म एंड कंडीशन की अवहेलना है। ऐसे लोगों पर धोखाधड़ी का आपराधिक मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। ऐसे लोगो पर कडी कार्रवाई की जायेगी। यशपाल गर्ग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में सीएचबी इन फलैटों का सर्वे करने जा रहा है।
अगर अलॉटी या उसके पारिवारिक सदस्यों की गैरहाजिरी में इनमें से कोई रह रहा है तो इसे नियम-कानूनों की उल्लंघना माना जाएगा। अलॉटी को इस संबंध में अपना पष्टीकरण देना होगा। अगर यह स्पष्ट हो जाता है कि अलॉटी उस मकान या फलैट में नहीं रहता तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी।






















