
सिप्पी सिद्धू हत्याकांड मामले से जुडी बडी खबर
जज की बेटी की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी
चंडीगढ, 6 जुलाई ( विश्ववार्ता) सिप्पी सिद्धू हत्याकांड मामले मे जज की बेटी कल्याणी सिंह की कोर्ट ने न्यायिक हिरासत फिर बढ़ा दी है। चंडीगढ़ की सीबीआई कोर्ट ने 2 सप्ताह में ताजा स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इसमें उन्होंने विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए 2 सप्ताह का समय मांगा। ऐसे में कोर्ट ने 19 जुलाई की तारीख केस की अगली सुनवाई के लिए तय की है।
बतां दे कि जज की बेटी कल्याणी सिंह को बुधवार (15 जून) को चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के शूटर सिप्पी सिद्धू की हत्या में गिरफ्तार किया गया था, पीडि़ता सिद्धू के साथ रोमांटिक रिश्ते में थी, जो अंतत: मंजिल तक नहीं पहुंची. कल्याणी सिंह की रिमांड की मांग करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा एक विशेष अदालत के समक्ष किए गए एक आवेदन में यह खुलासा हुआ.कल्याणी सिंह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना सिंह की बेटी हैं और वह चंडीगढ़ के एक कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थीं.























