
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मे इंग्लैंड मजबूत स्थिति मे
भारत को जीत के लिए 7 विकेट की दरकार
चंडीगढ़, 5 जुलाई ( विश्ववार्ता) पूर्व कप्तान जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने एजबेस्टन में भारत के खिलाफ सीरीज के पुनर्निधारित 5वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम की वापसी कराई. मेजबान टीम ने चौथे दिन तक अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 259 रन बनाए. इंग्लैंड को जीत के लिए अभी 119 रन की जरूरत है जबकि भारत को 7 विकेट और लेने हैं. स्टंप्स के समय जो रूट 76 जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे जॉनी बेयरस्टो 72 रन बनाकर क्रीज पर जमे थे. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 150 रन की अविजित साझेदारी हो चुकी है.





















