भगवंत मान का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज
चंडीगढ़, 4 जुलाई ( विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज होने जा रहा है. इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि पांच नए मंत्रियों की नियुक्ति हो रही है, जिनमें अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निझर, सुनाम से दूसरी बार विधायक अमन अरोड़ा, गुरुहरसहाय से फौजा सिंह सराई, समाना निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चेतन सिंह जोडामाजरा विधायक और खरड़ से पहली बार विधायक अनमोल गगन मान। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर नामों की घोषणा नहीं की गई है।
























