‘अगले 30-40 साल तक भाजपा का युग रहेगा: गृहमंत्री अमित शाह
चंडीगढ़, 4 जुलाई ( विश्ववार्ता) हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगले 30 से 40 साल बीजेपी का युग होगा और अगले कुछ दशकों में भारत विश्व गुरु बन जाएगा शाह ने जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त करने का आह्वान किया ।