
पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन खेल खत्म होने तक भारत मजबूत स्थिति मे
भारत की बढ़त 250 के पार
चंडीगढ़, 4 जुलाई ( विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन भारत मजबूत स्थिति मे पहुुंच गया है। पहली पारी में भारतीय टीम ने 416 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 284 रन पर आलआउट हो गई। फिर भारत ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया की बढ़त 257 रन हो गई है। ऋषभ पंत 30 और चेतेश्वर पुजारा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।





















