
चंडीगढ़ की सुखना झील में शव मिलने से मचा हडकंप
पुलिस ने की जांच शुरू
चंडीगढ़, 3 जुलाई ( विश्ववार्ता) चंडीगढ़ की सुखना झील में आज उस समय हडकंप मच गया जब झील पर सुबह शव को देखा गया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 साल है। अंदाजा है कि उसकी मौत कुछ दिन पहले हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर लेक चौकी पुलिस पहुंची और शव को झील से बाहर निकाल सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पहले मृतक की पहचान करवाई जाएगी।






















