ईरान में भूकंप के तेज झटके से हिली धरती
चंडीगढ़, 2 जुलाई ( विश्ववार्ता) ईरान में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। इस दौरान 5 लोगों की जान चली गई। 19 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। ईरान स्टेट टेलीविजन के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.3 मैग्निट्यूड दर्ज की गई है।























