उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 30 जून: ( विश्ववार्ता) फ्लोर टेस्ट से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उद्धव ने कहा कि जिनको बहुत कुछ दिया उन्होंने हमारा साथ छोड़ दिया और जिन्हें कुछ नहीं दिया वो अब भी हमारे साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि बागियों को नाराजगी किस बात की है? मुझे मुख्यमंत्री का पद छोड़ने का कोई दुख नहीं है.