
दर्दनाक हादसा: सोलन के किशनपुरा इलाके में सेप्टिक टैंक लील गया दो मासूम बच्चो की जिंदगी
चंडीगढ़, 29 जून: ( विश्ववार्ता): हिमाचल से एक बेहद ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सेप्टिक टैंक में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे सगे भाई बताये जाते हैं एक की पहचान शहनाज 7 वर्ष और दूजे की मिराज 4 वर्ष के रूप में हुई है ये दोनों बच्चे इलाके में स्थित एक स्कूल में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरे। निर्माणाधीन होने के चलते सेप्टिक टैंक वैसे तो खाली था लेकिन भारी बारिश के चलते यह पानी से भर गया था।
जब बच्चे गिरे तो सेप्टिक टैंक में गहराई होने के कारण वह बाहर निकलने में असमर्थ रहे और अंदर पानी में डूबकर उनका दम घुट गया जबतक बच्चों के परिजन और आस-पास के लोगों को बच्चों के सेप्टिक टैंक में गिरने की जानकारी होती और वह मौके पर पहुंचते, बच्चों की जान जा चुकी थी फिलहाल, निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक अगर खुला न होता तो यह हादसा न होता7 निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक को ऐसे खुला नहीं छोडऩा चाहिए था।























