
SYL गाना रिलीज से पहले लीक करने वाले गिरफ्तार युवको को मूसेवाला की मां ने किया माफ
पढिये मुसेवाला की मां ने क्या कहा
चंडीगढ़, 29 जून: ( विश्ववार्ता):पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का विवादित गाना एसवाईएल रिलीज से पहले ही लीक हो गया था। जिसके बाद मुसेवाला के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है लेकिन मुसेवाला की मां ने पंचायत के कहने पर उसे माफ कर दिया है। पोस्ट में कहा गया, “हम पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी की प्राथमिकी की एक प्रति साझा कर रहे हैं। हालांकि सिद्धू की मां ने उसे माफ कर दिया है, लेकिन हम आगे किसी को माफ नहीं करेंगे।” आगे यह भी कहा गया है कि कृपया इस तरह की गतिविधियों में शामिल न हों।























