
पंजाब और हरियाणा समेत ट्राईसिटी के कई हिस्सो मे बारिश से मौसम मे आई ठंडक
प्रचंड गर्मी से लोगों को मिली राहत
चंडीगढ़, 29 जून: ( विश्ववार्ता): आज सुबह से ही पंजाब और हरियाणा और ट्राईसिटी मे बादलो ने डेरा जमा लिया और दोनो राज्यो के कई जिलों मे प्रचंड गर्मी से लोगो को बारिश ने निजात दिलाई। ट्राइसिटी में सुबह से हो रही बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। आसमान में घने काले बादल छाए हैं और हल्की-हल्की बरसात हो रही है।






















