
आज पंजाब, हरियाण समेत राजधानी चंडीगढ मे दस्तक देगा मानसून
चंडीगढ़, 29 जून: ( विश्ववार्ता): मानसून की ठंडी फुआरे आज पंजाब-चंडीगढ़ व हरियाणा मे दस्तक देगी। जिससे भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि पिछले साल की तरह ही मॉनसून उत्तर प्रदेश के रास्ते पंचकूला-अम्बाला की तरफ से दाखिल होगा। आईएमडी के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार, 30 जून की सुबह से 1 जुलाई के बीच कभी भी मॉनसून आ सकता है।इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब के कुछ जिलों में 1 जुलाई को तेज बारिश का अलर्ट है। इससे पहले प्री-मानसून की बौछार 29 जून को हो सकती है।






















