
रोमांचक मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को हराया
2-0 से जीती सीरीज
टी20 में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने हुड्डा
चंडीगढ़, 29 जून: ( विश्ववार्ता):: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज की है। संजू सैमसन और दीपक हुड्डा की शानदार 176 रनों की साझेदारी से भारत ने विपक्षी टीम को 228 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके बाद आयरलैंड के खिलाड़ियों ने अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्कोर का पीछा किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इंडिया ने 4 रनों से आयरलैंड को हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैच को सीरीज को 2-0 से जीत लिया।
दीपक हुड्डा ने 57 गेंदों में 104 रन बनाए और टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए, जबकि संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 77 रनों का योगदान देकर भारत को बल्लेबाजी का विकल्प चुनने के बाद सात विकेट पर 225 रनों का विशाल स्कोर दिया।
221 रन ही बना पाई विपक्षी टीम
आयरलैंड ने कप्तान एंडी बालबर्नी (37 रन पर 60 रन), पॉल स्टर्लिंग (18 रन पर 40 रन), हैरी टेक्टर (28 रन पर 39 रन) और जॉर्ज डॉकरेल (16 रन पर नाबाद 34) के साथ अंतिम ओवर तक पीछा किया, लेकिन कामयाब नहीं पो पाए।





















