
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक आज चंडीगढ मे
जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक आज चंडीगढ मे
चंडीगढ़, 28 जून: ( विश्ववार्ता): जीएसटी परिषद की अहम बैठक आज चंडीगढ़ में शुरू हो रही है। दो दिवसीय बैठक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होगी जिसमे राज्यों को क्षतिपूर्ति की व्यवस्था के साथ कुछ वस्तुओं की कर दरों में बदलाव और छोटे ई-कॉमर्स आपूर्तिकर्ताओं को पंजीकरण नियमों में राहत देने जैसे मुद्दों पर विचार हो सकता है।























