
सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड मामले से जुडी बडी खबर
अदालत में पेश किया गया लॉरेंस बिश्नोई
पंजाब पुलिस ने लिया ट्रांजिट रिमांड पर
चंडीगढ, 28 जून: ( विश्ववार्ता) सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड मामले में नामजद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज कडी सुरक्षा के बीच खरड़ से लाकर मानसा की अदालत में पेश किया गया। सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद खरड़ से कड़ी सुरक्षा और बुलेट प्रूफ वाहन में लाकर लॉरेंस बिश्नोई को मानसा के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया गया। अमृतसर की पुलिस ने अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया और उसे अपने साथ ले गई।
बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को अंधाधुंध गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था, जिसके बाद लॉरेंस गैंग ने गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।























