
चंडीगढ, 28 जून: ( विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी यात्रा के दौरान 12 से अधिक विश्व नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान वह 15 से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. मोदी म्यूनिख में भारतीय समुदाय से संबंधित एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे. कोविड-19 महामारी फैलने के बाद ये इस तरह का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने की उम्मीद है.





















