
जमीन घोटाले के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ईडी के सामने होगें पेश
चंडीगढ, 27 जून: ( विश्ववार्ता) ज़मीन घोटाले के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ईडी के सामने पेश हो सकते हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने जमीन घोटाले मामले में उन्हें समन भेजा है बताया जा रहा है कि संजय राउत को ये समन प्रवीण राउत और पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़े मामले में भेजा गया है। बता दें कि यह मामला 2007 का है। तब महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार थी। मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख थे।





















