
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार आज पेश करेगी अपना पहला बजट
शिक्षा, हेल्थ और एग्रीकल्चर पर होगा फोकस
चंडीगढ, 27 जून: ( विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार आज अपना पहला बजट पेश करेगी। वहीं, दूसरी तरफ एक्सपर्ट का मानना है कि इस भगवंत मान की सरकार अपने पहले ही बजट पर एजुकेशन, हेल्थ और एग्रीकल्चर पर फोकस करेगी। बता दें कि पंजाब सरकार के विधानसभा का बजट सेशन 24 जून से शुरू हुआ है। ये सत्र 30 जून तक चलेगा। सरकार बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर फोकस कर रही है। राज्य के युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ावा देने के लिए सरकार हर जिले में स्टेडियम बनाएगी।






















