
पंचकुला, हरियाणा में आयोजित खेलों इंडिया यूथ गेम्स की प्रधानमंत्री ने की तारीफ़
चंडीगढ़, 27 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में 4 से 13 जून तक पंचकुला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की तारीफ आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खेलों में लड़कियों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की भी तारीफ की । मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने करनाल में प्राकृतिक खेती पर आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
मुख्यमंत्री के प्रयासों से अब की बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में योगासन, गतका आदि खेलो को शामिल किया गया है, जिसमें हरियाणा ने 4 पदक जीते हैं । इसके अलावा ओलम्पिक व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले 20 गेम्स के अलावा खेलो इंडिया गेम्स में 5 स्वदेशी खेल शामिल किए गए । मन की बात कार्यक्रम मुख्य रूप से जल व स्वास्थ्य पर केन्द्रित था।





















