रणजी ट्रॉफी को मिला नया चैंपियन
रणजी का नया बादशाह बना मध्य प्रदेश
चंडीगढ, 26 जून: ( विश्ववार्ता) देश के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी को नया चैंपियन मिल गया है। बेंगलुरु में खेले गए फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को छह विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया है।























