
आप संगरूर हारी लेकिन अन्य पार्टियों के मुक़ाबले “आप” बहुत आगे- मालविंदर सिंह कंग
बाक़ी सभी पार्टियों की ज़मानत ज़ब्त
पढिये अन्य पार्टियों का क्या रहा प्रतिशत
चंडीगढ, 26 जून: ( विश्ववार्ता): आम आदमी पार्टी, पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि आप” संगरूर हारी लेकिन अन्य सभी पार्टियों के मुक़ाबले “आप” बहुत आगे, बाक़ी सभी पार्टियों की ज़मानत ज़ब्त हुई है। अकाली दल को 6 प्रतिशत वोट मिले, बीजेपी को 9 प्रतिशत वोट, कांग्रेस को 11 प्रतिशत, आम आदमी पार्टी को 34 प्रतिशत रहा है। आप सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, आने वाले दिनों में बहुत बड़े फैसले पंजाब के हित में होने जा रहे हैं.पिछले लोकसभा इलेक्शन में 72 प्रतिशत वोट पड़े थे, इस बार धान के सीजन की वजह से और गर्मी की वजह से 26 प्रतिशत कम वोट पड़े. कांग्रेस को पिछले चुनाव में 3 लाख वोट पड़े थे, इस बार 80,000 तक भी नहीं पहुंच पाए. उनका वोट शेयर जो 27त्न होता था वो अब 11 प्रतिशत तक लुडक़ गया.
कंग ने कहा पंजाब की सबसे पुरानी पार्टी अकाली दल का बहुत बुरा हाल हुआ. 2019 में उन्हें 260,000 वोट मिले थे, इस बार 50,000 वोट भी नहीं पड़े उन्हें. 24 प्रतिशत वोट से सीधा 6 प्रतिशत वोट पर आ गए. 2019 में हमें 37 प्रतिशत वोट पड़े थे इस बार भी आप ने मज़बूत प्रदर्शन किया और आप को लगभग 35 प्रतिशत वोट मिले हैं.
इन सभी पार्टियों के वोट मिलाकर भी आम आदमी पार्टी से बहुत कम है. आम आदमी पार्टी पंजाब की सबसे पसंदीदा पार्टी है
1. लोगों का फतवा सर माथे है. ये सरकार को फतवा नहीं है क्योंकि सरकार ने अभी काम करना शुरू ही किया है.
2. वोटिंग बहुत कम हुई इस चुनाव में. यह एक बार कारण है.
क्योंकि धान की खेती चल रही है, साथ ही गर्मी भी बहुत है.
3. अकाली, कांग्रेस, बीजेपी सबकी ज़मानत ज़ब्त हुई है. अकाली बीजेपी को 10-10 प्रतिशत वोट शेयर भी नहीं मिला. कांग्रेस को बड़ी मुश्किल से 11 प्रतिशत वोट मिला है.
4. हम आगे मेहनत करेंगे और जनता के लिए और अच्छे काम आने वाले दिनों में करते रहेंगे.
5. दिल्ली में आप 2014 लोकसभा में हारे, 2015 में विधानसभा जीते. 2019 में लोकसभा हारे, 2020 में विधानसभा जीते.
उसी तरह 2014 में पंजाब में अकाली सरकार थी, आप संगरूर जीते, 2019 में कांग्रेस सरकार थी आप जीते.
6. बहुत कड़ा मुकाबला रहा.























