
आज पंजाब, यूपी की लोकसभा सीट और 7 विधानसभा सीटो के आयेगें नतीजे
त्रिपुरा मे सीएम की किस्मत का फैसला
पूरे देश की नजरे आज आने वाले नतीजो पर
चंडीगढ, 26 जून: ( विश्ववार्ता) पंजाब , उत्तर प्रदेश व दिल्ली समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती आज होगी। सभी सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ था। इनमें दिल्ली की राजिंदर नगर सीट भी शामिल है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की किस्मत का फैसला होगा। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। पूरे देश की नजर उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों, आजमगढ़ और रामपुर पर टिकी है। सपा नेता आजम खां की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।






















