
पंजाब विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी
बजट सत्र में आज श्वेत पत्र लाएगी भगवंत मान सरकार
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सरकार के बजट सत्र के दूसरे दिन आज भगवंत मान सरकार सूबे के वित्तीय हालात पर श्वेत पत्र लाएगी। इसके अलावा आज राज्यपाल के अभिभाषण पर आगे चर्चा होगी। शुक्रवार को सत्र के पहले दिन कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष ने खूब हंगामा किया था।























