
कार में आग से रोहतक PGI के 3 MBBS छात्र जिंदा जले
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) सोनीपत में नेशनल हाईवे (एनएच)-334 बी पर गांव राई के पास तेज रफ्तार कार सड़क के बीच में रखे पत्थरों के बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार एमबीबीएस के तीन छात्र जिंदा जल गए। मरने वाले तीनों छात्रों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मरने वाले एक छात्र के पिता के बयान पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर व निर्माण कंपनी मालिक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।





















