
पंजाब के लुधियाना मे बोरी मे शव मिलने से मचा हडकंप
इलाके मे दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना में बोरे में बंद शव मिलने से हडक़ंप मच गया। मामला गांव जोधेवाल के गांव गहलेवाल का है। बोरे में बंद शव झाडिय़ों में मिला है। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी वन परमिंदर सिंह हीर के साथ एसीपी मुकेश कुमार और थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्राथमिक जानकारी मे बताया है कि जब बोरा खुलवाया तो शव की हालत काफी खराब थी और शव पर कीड़े पड़ चुके थे ।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























