
चंडीगढ मे बम मिलने की सूचना से मचा हडक़ंप
मौके पर पहुंची पुलिस व सिविल डिफेंस टीमे
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ सेक्टर 37 में आज उस समय हडकंप मच गया जब दूरदर्शन केंद्र मे बम मिलने की सूचना मिली। मौके पर चंडीगढ पुलिस, ऑपरेशन सेल, दमकल विभाग और सिविल डिफेंस की टीमें पहुंची और दूरदर्शन केंद्र की एंट्री को बंद कर दिया। बाद मे लोगो ने तब राहत की सांस ली जब उन्हे पता चला हैयह मॉकड्रिल थी।























