
इस वक्त की बडी खबर पंजाब से
गोलियों की गंूज से फिर दहला पंजाब
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर पंजाब के फगवाडा से आ रही है जहां गोलियों की गूंज से इलाके मे हडकंप मच गया। दरअसल, यहां तो पुलिस टीम पर ही ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई है। आलम यह रहा कि, पुलिस टीम को जवाबी कार्रवाई कर अपनी जान बचानी पड़ी। इधर, आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी कर मौके से भागने में कामयाब रहे आरोपी का नाम राजन है। बताया जाता है कि आरोपी राजन पर पहले से आपराधिक गतिविधि में मामला दर्ज हैद्ध जिसमें वह फरार चल रहा है और पुलिस द्वारा उसको पकडऩे की कोशिश की जा रही है। इधर, फगवाड़ा पुलिस ने बीती रात मेहडू इलाके के नजदीक नाका लगाकर जब राजन को रोकने की कोशिश की तो उसने अचानक से पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद अपने बचाव में पुलिस टीम को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि, आरोपी राजन पुलिस टीम के हाथ नहीं आया वह अपनी गाड़ी से मौके से भाग निकला फिलहाल, पुलिस टीम सुरक्षित है7 किसी को गोली नहीं लगी है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी राजन को तलाश किया जा रहा है और उसपर अब पुलिस की जान को खतरे में डालने के एक और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।























