
अग्निपथ के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज भारत बंद का आह्वान
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार की ओर से लाई गई अग्नीपथ स्कीम के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद बुलाया है। अब संयुक्त किसान मोर्चा भी प्रदर्शन करने की योजना बना चुका है। राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा सेना में भर्ती से जुड़ी अग्निपथ योजना के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगा। टिकैत ने कहा, ‘करनाल में एसकेएम समन्वय समिति के निर्णय के अनुसार 24 जून को देशभर के जिला व तहसील मुख्यालयों पर अग्निपथ योजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा प्रदर्शन करेगा।






















