
अग्निपथ स्कीम के तहत एयरफोर्स में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) अग्निवीरों की भर्ती के लिए इंडियन आर्मी और इंडियन एयर फोर्स ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भारतीय वायु सेना सबसे पहले आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रही है. इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन एयर फोर्स के भर्ती पोर्टल, careerindianairforce.cdac.in पर सुबह 10 बजे से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.





















